नटखट छोड़ तुझे , रहो न जाय।









15 जून 2021
आज की भजन पदावली

नटखट छोड़ तुझे रह्यो न जाय।
देह  दे  दूँ , गेह भी दे  दूँ , बस  नेह  दियो न जाय
गैया  दे  दूँ, मैया   दे  दूँ, कन्हैया   दियो  न  जाय
बाप  दे  दूँ,  भैया दे   दूँ,  तुम  बिन  रह्यो न जाय
देह  रेह  सो विदेह  बन्यो,  संदेह  कियो  न  जाय
नैना  बरस  रहे  मेह  नाईं,  श्याम  सूरत  तरसाय
जमना  तट बंशी बट  छुट्यो, मनवा   बेगो बुलाय 
वृंदावन  छाड़ि  काहे  गयो, बैरी   बतियाँ   सताय
'इंदु' सो मन शीतल करो प्रभु, याद  तेरी बिसराय
नटखट छोड़ तुझे रहा न जाय।

आज का दोहा:
देह  गेह  का नेह  तो, छूट  गया  पा  स्नेह
लख चौरासी काट दे, अँखियन बरसे मेह

सुरेश चौधरी 'इंदु'
कोलकाता 
9830010986

Comments