बैर क्रोध आलस्य मद छोड ,गाओ गीत कृपा - निधान के।
14जून 2021
आज का भजन
बैर क्रोध आलस्य मद छोड, गाओ गीत कृपा-निधान के
प्रभु स्मरण से दसों दिशाएं, गुंजित करे स्वर कल्याण के
सबकी बिगड़ी बनाते राम, राम के गुणों का गान करो
हे राम अधम नीच मनुज हूँ, तुम तो हो तारणहार प्रभो
पालनकर्ता दयानिधि नाथ, स्वामी तुझसा उत्तम कहाँ
मैं आलसी संसारी मनुज, मुझसे बुरा दास कौन यहाँ
लोक वेद सब करे गुणगान, राम कृपालु दयानिधान के
भक्ति विनय सहित इंदु शरण, रघुनन्दन राम भगवान के
आज का दोहा:
दयानिधान कृपा करो, कष्ट हरो सब आय
प्रेम भक्ति अर्पित करूँ, लो निज चरणों माय

Comments
Post a Comment