हे जगस्वामी।।
13 जून 2021
आज की भजन प्रार्थना!!!!
हे जगस्वामी!!!
वारिद ओट से ज्यूँ इंदु चंद्रिका रहा निहार ।
पावस निशा में द्युति विहीन, निहारिका बनी प्रतिहार।
प्रतीक्षा अंशुमाली आएं, दें जीवन गति को कुछ उजास
संध्या अर्चन को निकल चला, है सांध्य वन्दन अर्घ प्रयास प्रभु जीवन मे प्रभात लाओ, जगा नवल ज्योत नवीन आस
व्यूष अर्क तिमिरहर उजागर, नव दुकूल पहना हर संत्रास
करूँ नवल प्रभात का वंदन, वरूँ नव देह नवल श्रृंगार
'इंदु' आचमन नव यात्रा का, जीवन नवल नव चेतसहार
वारिद ओट से ज्यूँ इंदु चंद्रिका रहा निहार ।
आज का दोहा
वारिद मध्य निहारिका, ज्यूँ आशा का स्नेह
नव दुकूल धारे चला, लेने को नव देह
सुरेश चौधरी 'इंदु'
कोलकाता
9830010986
Comments
Post a Comment